CG VYAPAM (CSSB)

CG VYAPAM (CSSB) GREAT NEWS 1710 पदों पर भर्ती जल्द

CG VYAPAM (CSSB) में भर्ती प्रक्रिया जारी है बहुंत से विभाग में भर्ती होने वाली है हाल ही में छत्तीसगढ़ चयन मंडल द्वारा 1710 पदों पर भर्ती हेतु संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें समूह के आधार पर भर्ती किया जाएगा।

CG VYAPAM (CSSB) कौन कौन समूह में होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ चयन मंडल द्वारा समूह 2 के उप समूह के पदों पर भर्ती किये जाने की जानकारी साझा किया है जिसमें कुल 12 पद आते है जिसकी जानकारी नीचे दिया गया है:

  • शीघ्रलेखक (हिन्दी)
  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी)
  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी)
  • शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी)
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी)
  • उप निरीक्षक अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • स्टेनो टायपिस्ट
  • सहायक ग्रेड 3
  • पंजीयन लिपिक
  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा)
  • सहायक उप निरीक्षक अ (जिला- इकाई संवर्ग)

CG VYAPAM (CSSB) परीक्षा कब होगी

CG VYAPAM (CSSB) के परीक्षा को आयोजित करने की तारीख भी बताया गया है जो 10/01/2027 रखा गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास 2.5 महीना है परीक्षा के तैयारी के लिए। ध्यान रहे यह संभावित तारीख है, अभी इस भर्ती परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

CG Vyapam Recruitment Rules 2026: Great Relief For All

निर्धारित पदों की संख्या

कुल 1710 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन 12 पदों के अलग-अलग संख्या का निर्धारण किया गया है जो इस प्रकार है:

क्र.पद नामसंख्या
1शीघ्रलेखक (हिन्दी)30
2शीघ्रलेखक (अंग्रेजी)03
3शीघ्रलेखक (द्विभाषी)13
4शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी)05
5स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी)02
6उप निरीक्षक- अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी)34
7डाटा एंट्री ऑपरेटर25
8स्टेनो टायपिस्ट23
9सहायक ग्रेड 31206
10पंजीयन लिपिक50
11सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा)40
12सहायक उप निरीक्षक अ (जिला- इकाई संवर्ग)279
कुल संख्या1710

CG VYAPAM (CSSB) पदों पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती का अभी आधिकारिक ज्ञापन जारी नहीं किया गया है, इसलिए शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। परंतु छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन के द्वारा जारी किये गये समूहों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर इन पदों की शैक्षणिक योग्यता यह हो सकती है:

स.क्र.पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यतारिमार्क / समूह
1.शीघ्रलेखक (हिन्दी) / शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) / शीघ्रलेखक (द्विभाषी) / शीघ्रलेखक वर्ग 3 (द्विभाषी) / स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी) / उप निरीक्षक- अ (शीघ्रलेखक) (सामान्य शाखा) (हिन्दी)(1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।

(2) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक / औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से संबंधित भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/द्विभाषी) का शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र तथा 100 शब्द प्रति मिनट की गति।

(3) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) मुद्रलेखन गति 10,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।
समूह-2, उप-समूह-2
2.डाटा एंट्री ऑपरेटर(1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।

(2) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिंदी एवं अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।
समूह-2, उप-समूह-2
3.स्टेनो टायपिस्ट(1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।

(2) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से हिंदी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं शीघ्रलेखन की 60 शब्द प्रति मिनट की गति।

(3) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिंदी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति का प्रमाण पत्र।
समूह-2, उप-समूह-2
4.सहायक ग्रेड 3 / पंजीयन लिपिक(1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।

(2) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कंप्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिंदी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति का प्रमाण पत्र।
समूह-2, उप-समूह-2

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन, कंप्यूटर कौशल परीक्षा (CTSP)

पिछले सहायक ग्रेड 03 के परीक्षा में शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन, परीक्षा 5000 की डिप्रेशन का प्रमाण पत्र को आवश्यक किया गया था। ऐसे में इस परीक्षा में इस योग्यता को अनिवार्य किया जा सकता है।

पटवारी भर्ती परीक्षा 2022: Easy Syllabus PDF Download

आधिकारिक ज्ञापन कब जारी होगा

इसकी जानकारी अभी छत्तीसगढ़ चयन मंडल द्वारा नहीं दिया गया है। संभवतः इस महीने के अंतिम दिनों तक ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो सकता है।

Author Profile

sunil
sunil
Hello! My name is Sunil Kumar , based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *