CG Vyapam LSAT 2026 सहायक शिक्षक परीक्षा प्रवेश पत्र जारी

CG Vyapam LSAT 2026

CG Vyapam LSAT 2026 परीक्षा

CG Vyapam LSAT 2026 परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam@CSSB) द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक पद के लिए आयोजित लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, अभ्यर्थियों समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।

CG Vyapam LSAT 2026 परीक्षा दिनांक

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस परीक्षा को 11-10-2026 को आयोजित किया जा रहा है जिसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जिसे आप निचे देख सकते है।

प्रवेश पत्र कब से डाउनलोड होगा

प्रवेश पत्र 05-10-2026 से वेबसाइट पर लाइव हो जाएगा जिसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट से जा कर डाउनलोड कर सकेंगे।

पटवारी भर्ती परीक्षा 2022: Easy Syllabus PDF Download

प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें।

CG Vyapam LSAT 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और अन्य जानकारी जरूर जांच लें। किसी प्रकार की गलती दिखाई देने पर (CSSB) से संपर्क करना उचित रहेगा।

• सबसे पहले (CSSB) वेबसाइट पर जाना है। उसके लिए अपने ब्राउजर पर CSSB या CG VYAPAM सर्च करना है। और आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• ऊपर में आपको ADMIT CARD का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें।

• जिसमें आपको सहायक शिक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) के प्रवेश पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आपको जाना है

• एक लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना है।

• लॉग-इन होने के बाद बाए तरफ आपको ADMIT CARD का ऑप्शन मिलेगा जिसमें क्लिक करना है

• जिसमें आपको सहायक शिक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) पर क्लिक करना है और आपका ADMIT CARD डाउनलोड हो जाएगा।

अगर आपको समझ नही आ रहा तो आप अपने नजदीकी साइबर कैफे या कंप्यूटर दुकान में जा कर निकलवा सकते है।

CG Vyapam LSAT 2026
CG Vyapam LSAT 2026

एडमिट कार्ड की सभी जानकारी जांच लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए। खासकर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता जरूर जांच लें।

साथ ही एडमिट कार्ड के सभी पेज का प्रिंट आउट निकालकर रखें। यदि विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार प्रवेश पत्र के प्रत्येक पेज को अलग तरीके से प्रिंट करने की आवश्यकता बताई गई है तो उसी के अनुसार प्रिंट निकालें।

सहायक शिक्षक (LSAT2026) परीक्षा

यह परीक्षा दिनांक 11-10-2026 को 10 बजे से 12-15 तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए 16 जिलों में अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CSSB) द्वारा परीक्षार्थियों के लिए 12 निर्देश जारी किये गए है जिसकी जानकारी आपको निचे बताया गया है।

1- कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु CGSSB की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।

2- परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा

3- परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे,जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।

4- परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा। परीक्षा प्रारंभ होने का समय 10:00 बजे है, इसलिए 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा

5- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चौकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा

6- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।

7- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

8- परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।

9- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

10- चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें

11- निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी

12- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

Author Profile

sunil
sunil
Hello! My name is Sunil Kumar , based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
← Back to Home