CG Vyapam Recruitment सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 09/09/2026 को छत्तीसगढ़ में होने वाली सभी नियमित भर्तियों का शैक्षणिक योग्यता में संसोधन कर दिया गया है जिसके सम्बन्ध में अधिसूचना भी जारी किया गया है
अगर आप छत्तीसगढ़ में किसी भी भर्ती की तैयारी कर रहे है तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है आपको इसकी पूरी जानकारी होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है सरकार द्वारा 2026 में यह दूसरी बार होगा जब शैक्षणिक योग्यता में संसोधन किया गया है
CG Vyapam Recruitment समूहों की जानकारी
राज्य शासन के विभिन्न विभागों/कार्यालयों में सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों की निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को निर्धारित करते हुए बदल दिया है जिसमे कुल 7 समूहों में बनता गया है
समूहों का नाम –
- समूह-1, तृतीय श्रेणी (अभियांत्रिकी सेवा)
- समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर)
- समूह-3, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी (शैक्षिक सेवा)
- समूह-4, तृतीय श्रेणी (वर्दीधारी सेवा)
- समूह-5, तृतीय श्रेणी (विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवाएं)
- समूह-6, तृतीय श्रेणी (हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल स्तर)
- समूह-7, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी (हाई स्कूल स्तर)
CG Vyapam Recruitment में शैक्षणिक योग्यता को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव
पदों को अलग-अलग समूहों में बांटकर उनकी शैक्षणिक योग्यता बताई गई है। कई पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है, जबकि कुछ पदों के लिए कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग स्पीड भी आवश्यक है।
CG Vyapam Exam Kaise Crack Karein? (Complete Strategy & 2027 Upcoming Exams)
इंजीनियरिंग पदों के लिए निर्धारित योग्यता
GAD द्वारा जारी अधिसूचना में इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े कई पदों को शामिल किया गया है। इनमें पद इस प्रकार है –
- उप अभियंता (सिविल)
- कनिष्ठ अभियंता (सिविल)
- उप अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
- उप अभियंता (मैकेनिकल)
- उप अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स)
- उप अभियंता (कंप्यूटर साइंस/आईटी)
- कनिष्ठ अभियंता (आर्किटेक्ट)
इन पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री जैसी योग्यता निर्धारित की गई है।
कंप्यूटर और टाइपिंग से जुड़े पदों की योग्यता
अधिसूचना में कंप्यूटर एवं कार्यालयीन कार्यों से जुड़े पदों के लिए भी स्पष्ट योग्यता दी गई है जैसे –
डाटा एंट्री ऑपरेटर/कंप्यूटर ऑपरेटर
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
अथवा
मान्यता प्राप्त मंडल से हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण तथा छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
इसके अलावा हिंदी अथवा अंग्रेजी टाइपिंग में CTSP द्वारा जारी 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र भी आवश्यक कर दिया गया है
CG Vyapam Profile Password Bhool Gaye? 2 Minute Mein Wapas Paaye! (Easy Trick)
सहायक ग्रेड-3 और कनिष्ठ सहायक
हाल ही में सहायक ग्रेड-3 के भर्ती के लिए cssb द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था ऐसे में सहायक ग्रेड-3, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं पंजीयन लिपिक जैसे पदों के लिए भी लगभग इसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
आवश्यक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण
- मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा
अथवा
- मान्यता प्राप्त मंडल से 10+2 उत्तीर्ण
- छत्तीसगढ़ की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा
टाइपिंग योग्यता
उम्मीदवार के पास छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा परिषद से हिंदी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र आवश्यक है।
सांख्यिकी लिपिक के लिए योग्यता
सांख्यिकी लिपिक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से किसी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है:
- सांख्यिकी
- गणित
- अर्थशास्त्र
- वाणिज्य
इस पद के लिए संबंधित विषय की डिग्री को प्राथमिक योग्यता के रूप में रखा गया है।
कृषि एवं मत्स्य विभाग से जुड़े पद
कृषि एवं मत्स्य विभाग के कई पदों की योग्यता भी शामिल है। जैसे –
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
- कृषि विशेषज्ञ
- सहायक मत्स्य अधिकारी
- मत्स्य निरीक्षक
- फील्ड ऑफिसर
- कनिष्ठ रेशम निरीक्षक
इन पदों के लिए कृषि विज्ञान, जीव विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, प्राणीशास्त्र या संबंधित विषयों में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्यकता हो सकती है कुछ पदों के लिए विभागीय भर्ती नियमों में निर्धारित अन्य योग्यताएं भी लागू होंगी।
संग्रहालय सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता
संग्रहालय सहायक पद के लिए
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता
- मान्यता प्राप्त संस्था से संग्रहालय विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा
निर्धारित किया गया है जिसकी जानकारी आप पीडीऍफ़ में देख सकते है
अन्य पदों की योग्यता
अधिसूचना में सभी विभागों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों को भी शामिल किया गया है जैसे
- अनुवादक
- निरीक्षक विधिक मापविज्ञान
- तकनीकी सहायक खाद्य
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक खाद्य
- सहायक क्यूरेटर
- फील्ड इन्वेस्टिगेटर
- अन्वेषक
- कंप्यूटर
- ऑर्थोटिस्ट
- प्रोस्थेटिस्ट
- परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी
- भू-भौतिकी सहायक
- भू-रसायन सहायक
- भू-भौमिकी सहायक
- भू-गर्भ सहायक
इनमें से प्रत्येक पद के लिए अलग अलग विषय के अनुसार अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है
Table of Contents
अभ्यर्थियों के लिए सूचना
यह GAD द्वारा जारी अधिसूचना सीधे किसी एक भर्ती का विज्ञापन नहीं है यह विभिन्न सरकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने वाला अधिसूचना है भविष्य में संबंधित विभाग या छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा, तब उम्मीदवारों की पात्रता इसी प्रकार निर्धारित नियमों के आधार पर राखी जाएगी
Author Profile

- Hello! My name is Sunil Kumar , based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
Latest entries
Exam TipsSeptember 18, 2026CG Vyapam Recruitment Rules 2026: Great Relief For All
Sarkari JobsSeptember 14, 2026पटवारी भर्ती परीक्षा 2022: Easy Syllabus PDF Download
Exam TipsSeptember 13, 2026CG Vyapam Exam Kaise Crack Karein? (Complete Strategy & 2027 Upcoming Exams)
