Online Token छत्तीसगढ़ में धान बेचने हेतु ऑनलाइन टोकन कैसे काँटे ? 2024 के लिए पूरी प्रक्रिया जाने ?

By Saurabh Sahu

Updated On:

Last Date: 2025-01-31

Online Token

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Online Token:- छत्तीसगढ़ में सत्र 2024 -25 में धान बेचने हेतु टोकन 100 % ऑनलाइन काँटे जाने है , जिसे आप घर बैठे स्वयं मोबाइल से टोकन कांट सकते है , पूरी प्रक्रिया की जानकारी आपको नीचे दी जा रही है जिसे ध्यान से पढ़े –

Online Token:- छत्तीसगढ़ में सत्र 2024 -25 के लिए धान बेचने की प्रक्रिया 14 नवम्बर से शुरू हो रही है , धान बेचने हेतु टोकन की जरूरत होती है , जिसे पहले सोसाइटी में जाकर कटवाना पड़ता था। अब सत्र 2024 – 25 से टोकन की प्रक्रिया पूरी तरीके से 100 % ऑनलाइन कर दिया गया है , इसलिए किसानों को टोकन कांटने हेतु सोसाइटी जाने की जरुरत नहीं है , अब किसान अपने धान बेचने हेतु टोकन ऑनलाइन घर बैठे कांट सकते है जिसके लिए उन्हें एक एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा जिसका लिंक आपको नीचे दिया जा है।

धान खरीदी हेतु टोकन कांटने के नियम

Online Token कांटने के लिए निम्न सावधानी एवं नियम फॉलो करने चाहिए

  1. प्रत्येक किसान अधिकतम 03 टोकन काट सकते है।
  2. धान खरीदी के लिए टोकन केवल रविवार से शुक्रवार तक काटे जा सकते है।
  3. ऑनलाइन टोकन काटने का समय सुबह 09:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक है।
  4. यदि आप ऑनलाइन टोकन नहीं काटना चाहते तो धान खरीदी उपार्जन केंद्र पर जाकर निर्धारित काउंटर से टोकन प्राप्त कर सकते है।
  5. ध्यान रहे छोटे या सीमांत किसानों को 02 टोकन तथा बड़े किसानों को 03 टोकन दी जाएगी।
  6. अधिक जानकरी के लिए अपने धान खरीदी केंद्र से संपर्क करें।

धान खरीदी हेतु टोकन एप्प की जानकारी

Online Token हेतु एप्प की जानकारी

विभाग के नामछत्तीसगढ़ खाद्य विभाग
धान खरीदी वर्ष2024 – 25
टोकन कैसे कांटेमोबाइल एप्लीकेशन द्वारा
धान खरीदी प्रारंभ दिनाँक14 / 11 / 2024
धान अंतिम खरीदी दिनाँक31 / 01 / 2025
टोकन हेतु मोबाइल एप्पडाउनलोड करें
ज्वाइन ग्रुपWhatsapp || Telegram
टोकन हेतु किसान कोडकिसान कोड देखें
टोकन हेतु किसान कोड New
(किसान का आधार नंबर डालकर सर्च करें )
click here

मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा टोकन कैसे कांटे

  1. सबसे पहले online token कांटने हेतु आपको अपने मोबाइल में टोकन तुहर हाथ ऐप डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के लिए ऊपर आपको लिंक दिया गया है।
  2. ऐप को सफलतापूर्वक डाउनलोड (Install) करने के बाद, आपको होम पेज पर ही रजिस्टर करें/पंजीकृत है? का ऑप्शन दिखेगा।
  3. यदि आप पहले से रजिस्टर है अर्थात पिछले साल इस ऐप का उपयोग किये है तो आपको पंजीकृत हैं पर क्लिक करना होगा, यदि नए है तो रजिस्टर करे पर क्लिक करना होगा।
  4. नए किसान द्वारा रजिस्टर करें पर क्लिक करते ही किसान कोड दर्ज करें का ऑप्शन आएगा। किसान कोड के लिए ऊपर लिंक दिया गया है, उसे क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना जिला फिर सोसायटी का चयन करना होगा। फिर आपको अपना नाम देखना है, किसान क्रमांक (कोड) TF59000 ऐसा दिखेगा।
  5.  किसान कोड डालने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और पिन बनाना है। पिन को याद रखें यह प्रतिवर्ष काम आएगा।
  6. और जो पहले से पंजीकृत है वे अपना किसान कोड तथा पिन डाले। और लॉगइन करें, यदि आप पिन भूल गए हो तो पिन भूल गए के ऑप्शन पर क्लिक करके किसान कोड दर्ज करके पिन प्राप्त कर सकते है।
  7.  सफलतापूर्वक ऐप में लॉगइन होने के बाद, आपको टोकन के लिए आवेदन करें का ऑप्शन पर क्लिक करके दिनांक का चयन करके आवेदन करें पर क्लिक कर देवें।
  8. आपका online token आवेदन सफलतापूर्वक कर दिया गया है अब आप टोकन सम्बन्धी जानकारी में जाकर काँटे हुए टोकन का प्रिंट निकालकर रख लेवें।

जिला कोरबा में शिक्षकों की भर्ती जल्द करे आवेदन

Saurabh Sahu

hello! I am happy to help those searching for government jobs, my aim is to create a platform where I can provide information obtained from various sources at one place so that people can find convenience and save their time.

Leave a Comment